Homeअलीराजपुरहज विभाग दोबारा विदेश मंत्रालय को सौंपे जाने की माँग

हज विभाग दोबारा विदेश मंत्रालय को सौंपे जाने की माँग

@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

बिलाल खत्री

बड़ी खट्टाली ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार से माँग की है कि हज विभाग अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से हटाकर दोबारा विदेश मंत्रालय के अधीन किया जाए,सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र के हवाले से बताया कि वर्ष 2016 से हज विभाग को अल्पसंख्यक मंत्रालय के सुपुर्द कर दिया गया, तब से ही हज यात्रियों को बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, चूँकि हज का काम विदेश से जुड़ा है साथ ही हज का 80 प्रतिशत काम आज भी विदेश मंत्रालय ही करता है बाकि काम केंद्रीय हज समिति व राज्य की हज समितियाँ मिलकर पूरा करती है, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन हज विभाग कर दिए जाने से विभिन्न संस्थाओं के बीच आपस मे तालमेल नही बन पा रहा है अतः हज विभाग को पुनः विदेश मंत्रालय के अधीन किया जाना हज यात्रियों के हित में बेहतर निर्णय होगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!