थांदला:- हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक की जन्म जयंती मनाई.
आज हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा थांदला में मां भारती के दोनों वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्म जयंती मनाई।
युवा कार्यकर्ताओं ने तहसील पत्रकार संघ थांदला कार्यालय के पास बनी आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे लगाएं। और उनकी जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
साथ ही हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने शपथ ली आजाद और तिलक के द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर हम राष्ट्र, देश , समाज और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे। जिस तरह बाल गंगाधर तिलक ने नारा लगाया था स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है , और इसे लेकर रहेंगे और आजाद ने आखरी दम तक गोरे मिशनरियों से लड़ते हुए मां भारती के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, इन्हें आज की युवा पीढ़ी नहीं भूलेगी, उन्हें उनकी जन्म जयंती पर नमन किया। जिसमें हिंदू युवा जनजाति संगठन के संगठन मंत्री अकलेश रावत , सामाजिक कार्यकर्ता दूल्ला भूरिया, जिला मंत्री सोनू वसुनिया, बहादुर जी, चंदन कटारा, नितेश वसुनिया, जीवन डामोर , रूपसिंह कटारा, गणेश मुनिया, शंकर, मनीष, भूपेंद्र जी, सुनील देवदा, अविनाश जी,
आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।