आलीराजपुर जिले के जोबट के समीप सरकारी आश्रम में पड़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ और प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले युवती की तबीयत खराब हुई थी चेकअप के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। पूछताछ हुई तो उसने एक युवक का नाम बताया। युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया जिसमें दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, युवती का मेडिकल करवाने के पश्चात पता चला कि वह लगभग 5 से 6 माह की गर्भवती हो चुकी है, जो एम एल सी के आधार पर पता चला है। पुलिस के समक्ष युवती के बयान दर्ज करवाए गए। नाबालिग किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सरकारी आश्रम घोंघस्या पर भी सवाल उठ रहे है नाबालिग कभी आश्रम का तो कभी अपने ही फलिया में रहने वाले किशोर का नाम ले रही है, पुलिस ने सही समय पर मामले को संज्ञान में लिए निष्पक्ष जांच शुरू की। और निम्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
376(2)(N), 376(2), 376(3), 506, 452, 51,