HomeUncategorizedउपसरपंच पद के लिए चल रही गठजोड

उपसरपंच पद के लिए चल रही गठजोड

 

@Voice  ऑफ झाबुआ  @Voice ऑफ झाबुआ

परिवेश पटेल

पेटलावद विकासखंड मे हाल ही में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच,पंच,जनपद,जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद ग्राम पंचायतों में उपसरपंच के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। सभी पंचायतों में पंच का चुनाव जीत चुके उम्मीदवार खुद को उपसरपंच के लिए आगे करने में जुट गए हैं। इसके लिए पंचो को साधने में उपसरपंच का ख्वाब देखने वाले पंच जुट गए है।हर कोई अपने अपने पंच को साधने की कोशिश में जुटा हुआ है।ग्राम पंचायतो मे उप सरपंच के दावेदार अपने पक्ष के पंचों को सुरक्षित करने में गठजोड़ लगा रहे है।उपसरपंच चुनाव को लेकर गली गली मे ग्राम स्तरीय नेतागण कयास लगा रहे है।चाय की दुकानो और चौराहो पर पंच और पंच के आपस मे मिलने और वार्तालाप के दृश्य नजर आने लगे है।

ग्राम पंचायत मे उपसरपंच की भुमिका

पंचायत राज के अनुसार उपसरपंच को वित्तीय लेनदेन का कोई अधिकार नहीं होता है। लेकिन सरपंच के विकल्प के तौर पर उपसरपंच को विशेष परिस्थितियों में रखा जाता है।यदि किसी ग्राम पंचायत में सरपंच को किसी कारणवश हटाया जाता है या आकस्मिक कारणों से पद खाली हो जाता है ऐसे में पुनः सरपंच के चुनाव होने तक सारे कार्यों का निर्वहन उपसरपंच कर सकता है।यह भुमिका ग्राम पंचायत मे उपसरपंच की होती है।

24 जुलाई को होंगे उपसरपंच के चुनाव….
पेटलावद विकासखंड में प्रथम चरण मे 24 जुलाई को ग्राम पंचायतों में उपसरपंच के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।ऐसे में तीन दिनों का समय पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए बाकी रह गया है।चुनावी प्रक्रिया संपन्न करने हेतु संगठन का कार्य रिटर्निंग अधिकारी कर रहे हैं।रिटर्निंग अधिकारी पंचायत निर्वाचन जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद आगे के दिशा निर्देश दिए जाएंगे।इस समय दल गठन का कार्य चल रहा है।पुरी प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!