आयुक्त महोदय जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार वर्तमान में समस्त प्रकार के शासकीय विद्यालयों में रिक्त पद के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु विद्यालय /संकुल मुख्यालय स्तर पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।कुछ संस्था प्रमुखों द्वारा मनमानी करते हुए बेरोजगार युवाओ से आवेदन लेने में आना काना करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी।इस पूरे मामले को युवाओ ने जिला जयस प्रभारी कांतिलाल गरवाल को अवगत करवाया। गरवाल ने बिना देर किए एसडीएम शिशिर गेमावत को अतिथि शिक्षकों को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया।इस पर पेटलावद एसडीएम ने तुरतं खंड शिक्षा अधिकारी को समक्ष में बुला कर निर्देशित किया कि कोई भी कर्मचारी /संस्था प्रमुख अतिथियों के आवेदन को तुरंत जमा करें।नही करने की स्थिति में सम्बंधित कर्मचारी /संस्था प्रमुख के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।जयस जिला प्रभारी श्री कांतिलाल गरवाल ने एसडीएम का त्वरित कार्यवाही के लिए आभार ज्ञापित किया।सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र डामर मीडिया प्रभारी राजू बामनिया !