HomeUncategorizedजमीन विवाद व वोट न देने को लेकर चले लट्ठ और धारदार...

जमीन विवाद व वोट न देने को लेकर चले लट्ठ और धारदार हथियार

 

 

@Voice ऑफ झाबुआ @Voice ऑफ झाबुआ

 

झाबुआ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम देवझिरी पंडा में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में विपक्षियों ने पिता-पुत्र पर लट्ठ और फालिये से वार कर दोनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनो का प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया।मंगलवार को सुबह ग्राम देवझिरी पंडा में केवला पिता बाबू भाबोर उम्र 60 वर्ष एवं उसके पुत्र मानसिंह भाबोर उम्र 35 के सथ हुई। जमीन पर कब्जा जमाने एवं चुनाव में वोट नही देने की बात पर समीपस्थ ग्राम देवझिरी रणवास में रहने वाले मन्ना डामोर, ईश्वर कालिया सहित कुल 15 ग्रामीणों ने उन पर हमला किया। केवला भाबोर के भतीजे रामसिंह ने बताया कि विपक्षी मन्ना, ईश्वर एवं अन्य ग्रामीणजन लट्ठ, फालिये आदि लेकर उनके खेत पर आए और उनकी जमीन पर जबरन कब्जा जमाने लगे। यह कहकर खेत में बोवनी करने से उन्हें रोका। इस दौरान विपक्षियों ने केवला एवं मानसिंह से कहा कि तुमने चुनाव में हमे वोट भी नहीं दिया। जिससे आक्रोशित विपक्षियों ने पिता-पुत्र को सिर एवं हाथ-पैरों पर लट्ठ और फालिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने पहुंचकर एक आरोपी मन्ना डामोर को गिरफतार कर लिया वहीं अन्य आरोपी फरार हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में किए जाने के बाद उन्हें भर्ती किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!