HomeUncategorizedपत्रकार महासंघ का हुआ गठन,हिमांशु त्रिवेदी अध्यक्ष,सलीम हुसैन सचिव मनोनीत किए गए।

पत्रकार महासंघ का हुआ गठन,हिमांशु त्रिवेदी अध्यक्ष,सलीम हुसैन सचिव मनोनीत किए गए।

 

 

@Voice ऑफ झाबुआ      @Voice ऑफ झाबुआ

नगर के अम्बा पैलेस पर पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें पत्रकार महासंघ के गठन उपरांत पदों की घोषणा की गई। सर्वानुमति से हिमांशु त्रिवेदी को अध्यक्ष एवं सलीम हुसैन को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही 8 सदस्यों की कोर कमेटी बनाई गई।समाचार पत्र नवभारत के ब्यूरो चीफ महेश राठौर द्वारा बताया गया कि अभिव्यक्ति की आजादी एवं स्वतंत्र पत्रकारिता प्रारंभ से ही जिले में एक चुनौतीपूर्ण कार्य रही है। ऐसे परिवेश में पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से नगर के समग्र वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों द्वारा सामूहिक रूप से पत्रकार महासंघ झाबुआ का गठन किया गया।सचिव सलीम हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरूआत युवा पत्रकारों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।उनके द्वारा कहा गाय कि प्रजातंत्र में निष्पक्षता, निर्भीकता एवं सत्यता जैसे पत्रकारिता के मूल्यों का संवर्धन पत्रकार महासंघ के स्थापना संकल्पों के रूप में निहित है।वरिष्ठ पत्रकार श्याम त्रिवेदी के अनुसार सर्वसम्मति से पत्रकार महासंघ में आपसी समन्वय एवं सहमति से अध्यक्ष एवं सचिव के मनोनय पर सहमति बनाई गई।विविध विषयों पर विस्तृत चिंतन हेतु कोर कमेटी का गठन सुनिश्चित किया गया।
जिले में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पोर्टल के माध्यम से अपने समाचारों को प्रकाशित करने वाले हर आयु वर्ग के पत्रकारों द्वारा उत्साह पूर्वक पत्रकार महासंघ की भूमिका को सराहे जाने एवं महासंघ के गठन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की जानकारी वरिष्ठ पत्रकार मनोज अरोड़ा द्वारा कही गई।एक लंबे अरसे से शहर में एक वृहद कार्यक्षेत्र वाले एवं पत्रकारिता के समग्र आयामों के संयुक्त संगठन की आवश्यकता न सिर्फ पत्रकारों बल्कि सामाजिक एवं प्रशासनिक इकाइयों द्वारा भी महसूस की जा रही थी।सर्वसम्मति से बतौर अध्यक्ष हिमांशु त्रिवेदी एवं सचिव सलीम हुसैन मनोनीत किए गए, वहीं कोर कमेटी के सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया,जिसमें, संजय काठी, श्याम त्रिवेदी, संजय जैन, मनोज अरोड़ा, प्रवीण सोनी, सचिन जोशी, एन एल परमार एवं महेश राठौर मनोनीत किए गए।कोर कमेटी सदस्य संजय जैन द्वारा बताया गया की आगामी बैठक में पत्रकार महासंघ झाबुआ के संरक्षक मंडल उपाध्यक्ष सह सचिव कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी के दायित्व का कार्यभार सौंपा जाएगा, जिसमें संगठन से जुड़े पत्रकारों को यथा योग्य पदभार सौंपा जाएंगे।आयोजन में जावेद खान , बीके सिंह, महेश राठौर, एन के परमार, कमलेश सोनी, शक्ति सिंह देवड़ा, राज सोलंकी, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय शर्मा, ओमप्रकाश सोलंकी, मनोज अरोड़ा, आफताब कुरेशी, सनी डामोर, पियूष गादिया, चिराग नाहर, मुजम्मिल मंसूरी निकलेश डामोर, विराट पितलिया, राहुल सेंगर, अजय नागर, जैनुद्दीन शेख, संदीप मेहता, कमलेश डामोर, मुकेश परमार, अल्केश रावत, राहुल वसुनिया, नोमान खान, हेमेंद्र पवार, एवं नरेंद्र राठौर, योगेंद्र नाहार, प्रवीण सोनी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!