HomeUncategorizedकलेक्टर सभाकक्ष में 25 मई को होगी पंचायत चुनाव की आरक्षण की...

कलेक्टर सभाकक्ष में 25 मई को होगी पंचायत चुनाव की आरक्षण की प्रक्रिया

 

@वॉइस     ऑफ    झाबुआ 

 

झाबुआ – लंबे इंतजार उसके बाद आखिरकार यह तय हो गया है कि अब ग्रामीण सरकार चुनने का मौका मतदाताओं को मिलने जा रहा है। पंचायत निर्वाचन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है 25 मई चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन जिला स्तर पर हर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है । झाबुआ जिले में 6 जनपद पंचायत के अंतर्गत 375 ग्राम पंचायत है । 11 लाख से अधिक आबादी है व 8 लाख के करीब मतदाता है। 25 मई को 375 सरपंच 6 हज़ार से अधिक पंच, 108 के लगभग जनपद सदस्य,14 जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी। आरक्षण के साथ ही ग्रामीण नेताओं की राजनीति पारी शुरू हो जाएगी । इस बार पंच को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा वजह यह है कि स्थापित को हर पद पर नए चेहरे से चुनौती मिलेगी। गांव गांव में युवाओं की फौज नेतृत्व की डोर अपने हाथों में लेने के लिए तैयार खड़ी नजर आ रही है। तो वही पुराने नेता अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नजर नहीं आ रहे है ।
आधिकारिक तौर पर 25 मई को चुनाव को लेकर मैदानी तैयारी प्रारंभ हो जाएगी । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 25 मई को आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्र का होमवर्क करने के बाद इस दिन आने का कहा गया है । सरकारी दिशा निर्देश पहले ही आरक्षण को लेकर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!