HomeUncategorizedपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर किया माल्यार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर किया माल्यार्पण

 

 

 

 

 

 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (शनिवार) 31वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली में उनकी हत्या कर दी थी। इस आत्मघाती हमले में राजीव गांधी समेत कई लोगों की मौत हुई थी। हिंदुस्तान में कंंम्यूटर क्रांति के जनक कहे जाने वाले 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता स्व राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि पर आज युवक कांग्रेस द्वारा हम में है राजीव कार्यक्रम के तहत विधायक कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। जिसमे युवक कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष अमित ललवानी,थांदला विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, मेघनगर ब्लाक अध्यक्ष रोशन बारिया, शहर अध्यक्ष अनसिंह वसुनिया,युवक कांग्रेस आई टी सेल जिला कोषाध्यक्ष शाहरुख़ ख़ान,राजा मानसिंह,जितेन्द्र बन्धु,दिनेश सहलोत, राजू डामोर,विकी चारेल,स्वापनील,आशीष , विशाल ओर आदि युवक कांग्रेस के उपस्थित थे।आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण देश मे भारत जोडो अभियान की शुरुआत भी करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!