सारंगी संवाददाता सुरेश परिहार
नगर के अति प्राचीन खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर श्री राम कथा का आयोजन 21 मई से 26 मई तक नगर के सहयोग से किया जा रहा है राम कथा पंडित श्री मयंक जोशी के मुखारविंद से सुनाई जाएगी रामकथा के बाद 27 मई को एक कुंडी यज्ञ महा आरती महा प्रसादी में भंडारे का आयोजन रखा गया है
राम कथा शुरू होने से पहले पूरे नगर में डीजे एवं भजन कीर्तन के साथ भगवान श्री राम की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पर पहुंची कलश यात्रा का स्वागत आयोजन समिति के द्वारा किया गया नगर के सभी भक्तों से आयोजन समिति निवेदन करती है रामकथा के इस भव्य आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लेवे।
