दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
बरझर
जिले में अवैध रूप से फर्जी डॉक्टरों द्वारा फर्जी अस्पताल तो खोल रखे है यह तो सुना था लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा तहसील के ग्राम बरझर में एक फर्जी बंगाली डॉक्टर ने अब फर्जी रूप से बिना अनुमति ढाबा खोल रखा है इस फर्जी डॉक्टर ने क्लीनिक की आड़ में एक बहुत बड़ा ढाबा खोल कर रखा है जहां बिना अनुमति शराब बेची जाती है एवं वहां बिठाकर ग्राहकों को खुल्ले आम पिलाई जाती है ।जिससे आसपास के बरझर के आम नागरिक परेशान है रोजाना गुजरात से कई लोग वहां दारू मुर्गा पार्टी करने आते है ।

जिनमें कई अपराधी लोग भी हो सकते है बरझर में हाल ही में एक व्यापारी के यहां से दिन दहाड़े किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के गल्ले में रखे हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिए जिसके बाद चोर क्षेत्र से अभी भी फरार है और पुलिस उसका कोई पता नहीं लगा पाई ।जिस तरीके से जिला प्रशासन बंगालियों को जिले भर में खुल्ले में फर्जी क्लीनिक फर्जी हॉस्पिटल और फर्जी बिना अनुमति ढाबे खोलने की अनुमति देने से स्थानीय नागरिकों का रोजगार छीनने का कोई बड़ा षडयंत्र तो नहीं है ।।जिला पुलिस अधीक्षक को और जिला कलेक्टर को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए ।