रिपोर्टर सुनील डामर
————————–
झाबुआ। खवासा चौकी अंतर्गत 8 लाइन रेस्ट एरिये माही नदी के समीप आज सुबह लगभग 5:30 बजे तलावड़ा निवासी मैंता पति शांतू निनामा अपने बेटे रामप्रसाद को 8 लाइन से रावटी ईलाज के लिए जा रहे थे

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर लगभग 5 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।जिससे रामप्रसाद की मौक़े पर ही मौत हो गई वही उसकी मां गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को उपचार हेतु रतलाम भेजा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना कि सूचना मिलते ही खवासा चौकी प्रभारी नरेश ननामा मौके पर पहुंचे।