दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ।नगर के एकीकृत शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय में हाल ही घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम के तहत् परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता व पालकों का विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित टॉप टेन विद्यार्थियों सहित विद्यालय के कक्षा 10 वी व 12 वी के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को माला पहनाकर,प्रमाण पत्र,शील्ड व मिठाई खिलाकर समारोहपूर्वक सम्मान किया।

आयोजन के दौरान छात्रा हावरा अब्बास, दक्ष प्रतापसिंह बच्चों के पालक अब्बास साईकिल वाला,गजेन्द्र सिंह बैस,अनिता जोगचंद ने विद्यालय की पढ़ाई व अनुशासन से प्राप्त परीक्षा परिणाम की सराहना की। संस्था प्राचार्य शाह ने विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किए गये प्रयास का परिणाम बताया। शिक्षक शाहीद शेख ने आगे भी इसी तरह गंभीर होकर पढा़ई करने की बात कहीं।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह सहित बोर्ड परीक्षा प्रभारी शाहिद शेख राजशेखर कुलकर्णी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का संचालन संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया ।आभार वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख ने माना।