Homeअलीराजपुरआलीराजपुर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आलीराजपुर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आलीराजपुर संवाददाता 

दिनांक 18/03/2026 को पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल के पर्यवेक्षण में जिला पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा के नेतृत्व में जिला अस्पताल आलीराजपुर के विशेषज्ञों द्वारा ईकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण किया , जिसमे प्रमुख रूप से शुगर की जांच, बीपी की जाँच,दाँतो की जाँच, हड्डीयों की जाँच और लिपिड टेस्ट लिया गया । कुल 150 पुलिस कर्मियों के स्वास्थ की जाँच की गई , जिसमे हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर वाले 58 पुलिस कर्मियों को विशेषज्ञों की सलाह पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराया जाकर जाँच के लिए भेजा गया ।

तथा पुलिस कर्मियों को रक्तदान 🩸 के प्रति प्रोत्साहित करते हुए 31 पुलिस कर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया , जिन्हें पुलिस अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाकर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । आज के स्वास्थ शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री टीसी पंवार की उपस्थिति में विशेषज्ञों की टीम द्वारा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

आज के एक दिवसीय पुलिस स्वास्थ शिविर में जिला अस्पताल से डॉ सचिन पाटीदार, डॉ दीपक रावत,डॉ गौतम कुमार चौहान,डॉ विकास राठौड़,डॉ प्रियंका मंडल, डॉ नितेश भूरिया,डॉ प्रमेय रेवड़िया आदि कि टीम द्वारा पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!