दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में नगर के एकीकृत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र मनीष आलम सिंह मुवैल,कक्षा 6 टी ने अंग्रेजी में 99 तथा सामाजिक विज्ञान विषय में 105 वीं रेंक प्राप्त की। जबकि गोविंद दिलीप सिंह मेहडा़ कक्षा 8 वीं ने सामाजिक विज्ञान में 108 वीं रैंक प्राप्त की। अब दोनों छात्र राज्य स्तरीय चयन परीक्षा में शामिल होगें।

शासन स्तर से आयोजित होने वाली ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर दोनों छात्रों को जिले से प्राप्त पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण उत्कृष्ट विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेंद्र बैरागी,मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या द्वारा प्रदान कर छात्रों को सम्मानित किया।इस दौरान संबंधित विषय शिक्षक नरेंद्र अजनार व नरेंद्र जायसवाल को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय से माध्यमिक विभाग प्रभारी केशर सिंह बामनिया, शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता,बीएसी राकेश चंगोड़, शिक्षिका वसुंधरा वाणी,रंजना भाबर,राजकुमारी निंगवाल, दुर्गा तोमर व स्कूली बच्चें उपस्थित थे।