Homeअलीराजपुरचोरों के हौसले बुलंद स्थानीय बस स्टैंड के समीप सुलभ शौचालय को...

चोरों के हौसले बुलंद स्थानीय बस स्टैंड के समीप सुलभ शौचालय को बनाया निशाना । पुलिस की रात्रि गश्त पर उठ रहे है सवाल पुलिस अवैध धंधे वालों के वाहन निकलवाने में लगी रहती है और चोर चोरी कर ले जाते है । एक सप्ताह में दूसरी बार स्थानीय बस स्टैंड क्षेत्र में चोरी थाना प्रभारी चोरी पर अंकुश लगाने में नाकामयाब ।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा नगर के दाहोद भाभरा आलीराजपुर मुख्य मार्ग के समीप स्थित स्थानीय सुलभ शौचालय में आज रात चोरों ने ढाबा बोला चोर आजाद ग्राउंड से पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसे उनको सुलभ शौचालय में कुछ नहीं मिला तो उन्होंने गौ माता के चारे के लिए दानपात्र बनाकर रखा था जिसने हजार पांच सो रुपए थे उस को लेकर आजाद ग्राउंड में लेजाकर दान पात्र को तोड़कर उसमें से रुपए निकालकर के गए ।लेकिन एक सवाल जनता में काफी चर्चा में है कि स्थानीय बस स्टैंड पर एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी हो गई है जिससे पुलिस की गस्ती और पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ रहे है नगर के किसी आड़े तिरछे कोने में अगर चोर चोरी कर ले तो कुछ बात हजम भी हो जाए लेकिन स्थानीय बस स्टैंड पर ही चोरी हो जाए तो लोग पुलिस पर उंगली तो उठाएंगे ही सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस गस्ती वाहन इसी रोड से अवैध शराब के वाहन साथ ही अवैध पशु तस्करों की गाड़ियां निकलवाने के लिए अपना गस्ती वाहन कही और वसूली करने के लिए लगा देती है जैसे रेत के बड़े बड़े ट्रक पुलिस उनसे वसूली करने के लिए कट्ठीवाड़ा रोड पर एक निजी स्कूल के पास अपना गस्ती वाहन रात के तीन बजे से खड़ा करके उनसे बिना रशीद वसूली करती है और वहां दिनेश नरगावे नाम के पुलिस अधिकारी वसूली को अंजाम देते है साथ ही स्थानीय तहसील कार्यालय पर 112 वाहन तैनात रहता है वो वसूली करते है जिनका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल रहा जिसमें 112 वाहन चालक और एक पुलिस जवान एक होटल के सामने रेत के वाहनों से उगाही के चक्कर में आपस में लड़ाई कर रहे थे और आम नागरिकों ने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुप में डाल दिए थे

आज की चोरी इस बात को साबित करती है कि पुलिस सिर्फ रात्रि में अवैध वसूली करती है क्योंकि आज से कुछ दिन पहले स्थानीय बस स्टैंड पर एक हेंसी गुप्ता की किरना दुकान पर भी चोरों ने हाथ साफ किया जिससे सीसीटीवी पुटेज भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुवे साथ ही आज तक उस चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है । और दूसरी फिर चोरी हो गई स्थानीय थाना प्रभारी शिवराम तरोले की भी कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है वो जब से भाभरा में पदस्थ हुवे है तब से क्षेत्र में कई चोरिया हुई है सेजावड़ा बरझर भाभरा और आसपास के गांवों में खूब चोरिया हुई है जिनमें से एकाध चोरी का सिर्फ खुलासा हुआ है ।बाकी चोरी का कोई खुलासा नहीं थाना प्रभारी सिर्फ अवैध वसूली में ही लिप्त रहते है शराब ब्लेकरो से बस बंदी लेकर सो जाते है जिससे नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोर बस स्टैंड मुख्य पॉइंट पर ही चोरी कर पुलिस की निष्क्रियता को साबित कर रही है जिला पुलिस अधीक्षक को तुरंत ऐसे पुलिस ऑफिसर को चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा से हटा देना चाहिए और किसी काबिल ऑफिसर को यहां पदस्थ करना चाहिए जिनके रहने मात्र से ही नगर तो ठीक क्षेत्र में चोर चोरी करने का भी सोचे नहीं जिले में कई ऐसे पुलिस ऑफिसर है जिनका सिर्फ थाने पर होना ही चोरों के लिए काफी है लेकिन बंदी और वसूली ही करवाकर गरीबों की जमीन हड़पने जैसा काम करवाने के लिए थाना प्रभारी शिवराम तरोले जैसे ही ऑफिसर ही ठीक है जिनके कार्यकाल में आज भी अवैध गाय भैंसों का परिवहन रोज मुख्य मार्ग से हो रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!