Homeझाबुआअनियंत्रित कार पलटी, बच्चा गंभीर घायल। तालाब कि...

अनियंत्रित कार पलटी, बच्चा गंभीर घायल। तालाब कि पाल पर नहीं है रैलिंग, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

अनियंत्रित कार पलटी, बच्चा गंभीर घायल।

 

तालाब कि पाल पर नहीं है रैलिंग, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

 

*सुनिल डामर*

 

 

खवासा चौकी अंतर्गत खवासा सेमलिया मार्ग पर में सेमलिया में तालाब की पाल पर रविवार लगभग 12 बजे एक अल्टो कार MP 13 CB 9721 अनियंत्रित होकर पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति में थी जो कई बार पलटी मारकर सीधे पाल से लगभग 50 फिट नीचे जा गिरी।कार में दो लोग ही सवार थे जिसमें से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे खवासा हॉस्पिटल भेजा गया है।वही सूचना मिलते ही खवासा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

*जहां पर कार पलटी वहां नही है रैलिंग…रोज गुज़रती है कई स्कूल बसें..बना रहता है हादसे का अंदेशा।*

 

उल्लेखनीय है कि जहां तालाब कि पाल से होकर रोड़ निकल रहा वहां पर रैलिंग लगी हुई नही है और यह रोड़ खवासा से बामनिया तलावड़ा कुकडीपाडा रोड़ को जोड़ता है जहां पर खवासा बामनिया कि स्कूलों कि निजी बसें भी गुज़रती जो रैलिंग नही होने से हादसे का अंदेशा बना रहता है।

 

*ग्रामीणों कि मांग*

ग्रामीण उदयसिंग मैडा और गोपाल परमार ने बताया कि जिम्मेदारों को सुरक्षा कि दृष्टि से तालाब के पाल कि दोनों तरफ़ लोहे की रैलिंग लगाई जाए ताकि कोई बडी दुर्घटना,जनहानि न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!