दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
क्षेत्र में लगातार चोरियों के अलावा अवैध रूप से गौ वंश सहित अवैध भैंसों का व्यापार खूब फल रहा है स्थानीय बारिया गुजरात से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां अवैध रूप से भैंसों को वाहनों में भरकर धार जिले के बाग में पहुंचाई जाती है जिसके लिए बकायदा एक माफिया ग्रुप काम कर रहा है जो पुलिस से लेकर हर किसी को मैनेज कर रहा है । जो गुजरात से भैंसों का संग्रहण कर चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के रस्ते जोबट होते हुवे या फिर बोरी खट्टाली होते हुवे भी इन अवैध रूप से भैंसों के वाहनों को लेकर जाते है ।जिसमें एक साथ चार से पांच वाहन एक साथ जाते है और इनके आगे आगे एक वाहन चलता है जो सूचना देता है कि आगे रास्ता क्लियर है जैसे ही कोई रुकावट या चेकिंग बेरियर आता है तो यह मुख्य सड़क से किसी अन्य सड़क पर वाहन पार्क कर देते है
जिससे यह वह समय निकालकर दुसरे रास्ते या फिर उसी रास्ते से वाहनों को पार करते है ।एक सप्ताह पूर्व बजरंग दल के और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने एक पिक अप वाहन सहित तस्करी करने वाले गिरोह के एक व्यक्ति को पकड़ा तो वह अपने मुख से सच्चाई मार पीट के डर से बकने लगा आप भी सुनिए वह कहा कहा रुपए देता है और कितने कितने रुपए देता है और रोजाना वाहन लेकर भैंसों को बेचने साथियों सहित बाग जय है ।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाभरा पुलिस के हवाले किए वाहन चालक और गाड़ी को पुलिस ने छोड़ दिया है और भैंसों को किसी किसान को पालन पोषण के लिए दे रखी है जब वह वाहन चालक व्यक्ति भाभरा थाने पर वाहन सहित पकड़ा तो उस वाहन को थाना प्रभारी सहित पुलिस सेजावाड़ा चौकी पर क्यों लेकर गए और लेजर गए तो फिर बिना कोई जांच के आरोपी और वाहन छोड़ देने से अपराध को नियंत्रण नहीं अपराध को बढ़ाने का काम है
कही पुलिस और तस्करों की सच्चाई सामने नहीं आ जाए इस कर उस आरोपी को पुलिस उसी दिन छोड़कर भैंस तस्करों की मदद कर चुका है ।।जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में बाकायदा रिपोर्ट दर्ज करवाई है ।जिसकी एक कॉपी आजतक पुलिस ने दल के कार्यकर्ताओं को नहीं दी ।।