Homeझाबुआबेलगाम छपरी गैंग़ की हुड़दंग पर कब लगेगी लगाम..? सोशल मीडिया...

बेलगाम छपरी गैंग़ की हुड़दंग पर कब लगेगी लगाम..? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ती दहशतगर्दी आमजन खौफजदा ..? 

रिपोर्टर-सुनील खोडे 

—————————

झाबुआ। भगोरिया हाट बाजारो में छपरी गैंग की हुड़दंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते देखा गया हर एक हाट बाजार में छपरी गैंग की वीडियो रिल्सबाजी गुंडागर्दी और शोरगुल आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रहा है।  आखिरकार इस छपरी गैंग के पीछे कौन है जो हुड़दंग मारपीट जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है, जिससे आमजन में भय का माहौल बनाया जा रहा है, सबसे बड़ी विडंबना यह है कि छपरी गैंग मैं शामिल ऐसे नौजवान युवा और कम उम्र के लड़के हैं जिनकी पढ़ाई लिखाई की उम्र है वह इस तरह की घटनाओ को अंजाम देकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। यदि समय रहते छपरी गैंग पर लगाम नहीं लगाया गया तो यह हर हद तक हर घटना को अंजाम देने से नहीं चूकेंगे इससे कहीं ना कहीं हाट बाजारों की रौनक के साथ-साथ किरकिरी भी हो रही है,

IMG_2988

ऐसे हुड़दंगीये छपरीय लोगों को वीडियो के आधार पर चयनित कर उन पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की छपरीगिरी करके आम जनता में दहशत ना फैलाए.. वैसे तो थांदला थाना प्रभारी ने छपरी गैंग को हुड़दंग करते हुए पकड़ लिया था बीच मार्केट में उठक बैठक लगवा कर उन्हें अच्छे से त्योहार मनाने की हिदायत देकर छोड़ दिया  यदि समय रहते इस पर पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई ओर नकेल नहीं कसी तो आने वाला समय और भी भयावक और खौफजदा हो सकता है। इसलिए पुलिस को बेलगाम छपरी गैंग पर लगाम लगाना होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!