Homeझाबुआशीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश अब 10 मार्च को कलेक्टर नेहा...

शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश अब 10 मार्च को कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार शीतला सप्तमी के स्थानीय अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। 

पूर्व में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे, जिनमें 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति, 11 मार्च 2026 शीतला सप्तमी तथा 25 सितम्बर 2026 अनंत चतुर्दशी शामिल थे। अब उक्त आदेश में संशोधन करते हुए 11 मार्च 2026 को घोषित शीतला सप्तमी के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को शीतला सप्तमी का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सामान्य पुस्तक परिपत्र-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 तथा मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल की अधिसूचना दिनांक 30 मार्च 1999 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। घोषित स्थानीय अवकाश झाबुआ जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लागू रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!