दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा ,मध्यप्रदेश में धीरे धीरे भारत आदिवासी पार्टी अपना डेरा जमा रही है रतलाम के सैलाना के कद्दावर बाप के नेता और युवाओं के आईकान कमलेश्वर डोडियार विधायक बनने के बाद भारत आदिवासी पार्टी जिला आलीराजपुर के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा भगोरिया में बड़ी संख्या में बाप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल मांदल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ में बाप पार्टी के झंडे लेकर पहली बार भगोरिए में गैर निकाली
जिसने बाप के कार्यकर्ताओं ने विधायक डोडियार को अपने कंधों पर उठाकर नाचते हुवे पूरे भगोरिया स्थल पर झुके चक्रीयो के वाले स्थान जहां हजारो आदिवासी समुदाय के लोग भगोरिए का आनंद ले रहे थे उनके बीच जाकर उनको भगोरिए की बधाई दी।उससे पहले स्थानीय रेस्ट हाउस पर विधायक डोडियार को जिला बाप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया साथ ही वहीं से गैर की तैयारिया की जो कि उदयगढ़ चंद्रशेखर आजाद नगर भाग से होते हुवे कट्ठीवाड़ा रोड से मंडी होते हुए गैर निकालकर रैली भगोरिया मेला स्थल मंडी ग्राउंड पहुंची ।
इस रैली में
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश मिनामा ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू वसुनिया युवा ब्लॉक अध्यक्ष विजय मिनामा महेश मावी अजय बामनिया रामसिंह मावी विकेश सुरेश आदि भारत आदिवासी पार्टी के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।