Homeअलीराजपुरभाभरा में भील सेना ने भी गैर निकाली सैकड़ों भीलों की टोली...

भाभरा में भील सेना ने भी गैर निकाली सैकड़ों भीलों की टोली ढोल बजाते हुवे भगोरिया पहुंच कर भगोरिए का आनंद लिया ।।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा आज अंतिम भगोरिए में राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस भाजपा साथ ही भारत आदिवासी पार्टी के अलावा सामाजिक संगठनों ने भी गैर निकालकर भगोरिए में शिरकत की जिसमें भील सेना संगठन ने भी आज 20 से 30 ढोल की लाइन बनाकर गैर निकाली जो सभी की गैर से बड़ी थी आज चंद्रशेखर आजाद नगर के अलावा सभी अन्य गांवों से आए भील समुदाय के ग्रामीणों ने एक साथ एक संगठन के बैनर तले गैर निकालकर भीलों की एकता का पूरे ब्लॉक में संदेश दिया

इससे पहले सभी एक जगह एकत्रित होकर सभी में अपने अपने ढोल को बजाया और उनको तैयार किया उसके बाद सभी का सम्मान करते हुवे सभी को पगड़ी बांधकर सभी को सम्मान दिया और फिर शुरू हुई गैर जिसमें सैकड़ों भीलों ने एक ताल में नृत्य करते हुवे खुर्राटी मारते हुवे गैर निकाली जिसको देखने वाले भी उस गैर में शामिल होते गए

इस गैर में भील सेना संस्थापक शंकर बामनिया प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल , केन सिंह भूरिया , सारिंग बामनिया ,सुरेश , विकेश सिंगाड आदि भील सेना संगठन के लोग और पदाधिकारी शामिल थे जो गैर का नेतृत्व कर रहे थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!