Homeअलीराजपुरकांग्रेस का भव्य गैर : जोबट में गूंजा ढोल-मांदल, संस्कृति और एकता...

कांग्रेस का भव्य गैर : जोबट में गूंजा ढोल-मांदल, संस्कृति और एकता का संदेश भगोरिया महोत्सव में रंगी विधायक सेना पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल , पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया,आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उमड़ा जनसैलाब।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जोबट। भगोरिया महोत्सव के अवसर पर जोबट में कांग्रेस के नेतृत्व में ऐतिहासिक भव्य गैर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों ग्रामीणजन, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल के नेतृत्व में निकली इस गैर ने आदिवासी संस्कृति और जनएकता का अनूठा संदेश दिया। गैर के दौरान ढोल-मांदल की गूंज और पारंपरिक नृत्य ने पूरे क्षेत्र को उत्साह और उमंग से भर दिया। विधायक सेना महेश पटेल आदिवासी परिधन और पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृति की पहचान बनकर उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह नेताओं का स्वागत किया और पारंपरिक नृत्य कर भगोरिया की मस्ती में सहभागिता दिखाई।

नेताओं के उद्बोधन : विकास, संस्कृति और एकता का संदेश

महेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा—“भगोरिया केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की अस्मिता और एकता का प्रतीक है। युवाओं से मैं यही आह्वान करता हूँ कि वे अपनी संस्कृति को सहेजें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। क्षेत्र के विकास और आदिवासी अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।” सेना महेश पटेल ने क्षेत्रवासियों को भगोरिया होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा—“जोबट का भगोरिया प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। हम क्षेत्र के समग्र विकास और जनता के हित में निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा—“आदिवासी समाज की संस्कृति हमारी धरोहर है। भगोरिया जैसे पर्व हमें सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। कांग्रेस हमेशा आदिवासी अधिकारों और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।” आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा—“युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। विकास तभी संभव है जब समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आए। हम आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।”

जनसहभागिता और सांस्कृतिक उत्साह ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता

इस भव्य गैर में जिले के युवा नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे जोबट में भगोरिया की उमंग और आदिवासी परंपरा की झलक देखने को मिली। नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कांग्रेस के नेतृत्व में निकला यह भव्य गैर और भगोरिया महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए यादगार बन गया। यह आयोजन परंपरा, संस्कृति, भाईचारे और जनएकता का संदेश देता है और आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!