दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आलीराजपुर – अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वें शहादत दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर जिले के प्रवास पर रहेंगे , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर ने कार्यक्रम स्थल , सभा स्थल की व्यवस्था का निरिक्षण किया , मुख्यमंत्री सर्वप्रथम आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे । इसके उपरांत मुख्य कार्यक्रम मण्डी प्रांगण, चन्द्रशेखर आजाद नगर में आयोजित होगा , जहां मुख्यमंत्री उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे ।

मुख्यमंत्री 171.19 करोड़ की लागत के भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे ।इस अवसर पर कुल 79.92 करोड़ रुपए लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण तथा 119.02 करोड़ लगात के 35 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा ।इस प्रकार कुल 171.92 करोड़ के विकास परियोजनाओं को जिलेवासियों को समर्पित किया जाएगा ,जिससे क्षेत्र सभी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी ।

उदयगढ़ भगोरिया में होंगे मुख्यमंत्री जी शामिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उदयगढ़ में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव में सम्मिलित होंगे ।मुख्यमंत्री उत्सव स्थल पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देंगे ।लोक संस्कृति का अवलोकन करेंगे तथा जनजातीय समाज के जनप्रतिनिधि से संवाद भी करेंगे ।