दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जोबट ,, बीते 7 वर्ष पूर्व अलीराजपुर जिले से भीलों की आवाज बुलंद करने के लिए आलीराजपुर निवासी शंकर बामनिया ने पूरे देश के भीलों को एक मंच पर लाने के लिए एक संगठन की नींव रखी थी वो था भील सेना संगठन आज उसी संगठन के बैनर तले जोबट के भगोरिया में जोबट भील सेना संगठन ने गैर निकाली

जिसने जिले भर के और अन्य जिलों से भी भील सेना संगठन के कार्यकर्ता और भील सेना के संस्थापक सुप्रीमो शंकर बामनिया ने भी शिरकत की आदिवासी परम्परा से सरोवर यह भगोरिया हाट में भील सेना ने भी गैर निकाली
जिसमें शंकर बामनिया ने आदिवासी परम्परा के इस पावन पर्व पर बजाने वाले पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्र ढोल बजाकर गैर निकाली उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी और आदिवासी भील समाज एवं अन्य समाज के ग्रामीण पुरुष महिलाएं युवा एवं बालक बालिकाएं शामिल थे गैर जोबट के प्रमुख मार्गो से होकर भगोरिया स्थल पर पहुंची जहां सभी साथियों सहित आदिवासी नृत्य किया और संगठन के सभी साथियों ने झूले चकरी का भी सभी ने गैर के बाद आनंद लिया ।