कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आयोजित भगोरिया हाट के दौरान जिले के विभिन्न स्थलों पर बाल विवाह रोकथाम विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है।.इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित कर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे बाल विवाह की सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रदान करें तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग दें।