Homeअलीराजपुरचाँदपुर भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, युवा जोश के साथ झूमे पुष्पराज...

चाँदपुर भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, युवा जोश के साथ झूमे पुष्पराज रावत ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चाँदपुर भगोरिया हाट में आज पारंपरिक उत्साह, रंग और उमंग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आदिवासी संस्कृति के इस पावन पर्व पर चारों ओर ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्य की मनमोहक छटा बिखरी हुई थी। इसी अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पराज रावत ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी।

युवा नेता पुष्पराज रावत ने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक गैर निकालकर भगोरिया एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वे पूरे समय आमजन के बीच रहे, युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों का उत्साह इस कदर था कि उन्होंने अपने युवा नेता को कंधों पर बैठाकर ढोल की थाप पर नृत्य कराया। यह दृश्य आपसी प्रेम, विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक बन गया। इस भव्य आयोजन में हजारों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। चारों ओर जयघोष, पारंपरिक गीत और उत्सव का उल्लास वातावरण में गूंजता रहा।

भगोरिया हाट केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर पुष्पराज रावत ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी असली ताकत है और युवाओं को इसे सहेजते हुए समाज की सेवा में आगे बढ़ना चाहिए। समस्त क्षेत्रवासियों को भगोरिया एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और भाईचारा लेकर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!