Homeभोपालसंगठन और समाज का विश्वास जीतना हमारी प्राथमिकताः विष्णुदत्त शर्मा

संगठन और समाज का विश्वास जीतना हमारी प्राथमिकताः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। प्रदेश पदाधिकारियों के रूप में पार्टी ने आपको अहम जिम्मेदारी दी है। सभी पदाधिकारियों को इस बात पर जोर देना है कि मुझे जो कार्य मिला है, उसे पूरी ताकत और परिश्रम से पूरा करना है। प्लानिंग के साथ काम करने से निश्चित ही अच्छे परिणाम आते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को सीहोर में आयोजित युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कही।शर्मा ने कहा कि संगठन और समाज का विश्वास जीतना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए। इसी दृष्टि के साथ हमें कार्य करना है।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सीहोर के होटल क्रिसेंट में आयोजित हुई।बैठक का उदघाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया। बैठक में पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं सीहोर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय मौजूद थे।
युवा मोर्चा बूथ के हर यूथ को जोडने के अभियान में जुटें
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा संगठनात्मक कार्यों को करने में हमेशा उत्कृष्ट रहता है। आवश्यकता है कि हम नए और रचनात्मक तरीके से संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों को करें। शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पर संगठन कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप सभी को नवाचार के साथ संगठन को गति देना है। उन्होंने आगामी समय में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन अभियानों, कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से समाज के हर वर्ग को जोडने का काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा हर बूथ के प्रत्येक यूथ को जोडने के अभियान में जुटें।

भाजपा का मजबूत आधार युवा मोर्चा : कविता पाटीदार
समापन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं युवा मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपने समय और श्रम का दान किया है। हम सभी उस गौरवशाली परंपरा के संवाहक है, जिसे हमारे संगठन मनीषियों ने आगे बढाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात का गर्व होना चाहिए कि आप ऐसे फ्रंटलाईन वर्कर हैं जो सदैव समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का मजबूत आधार है, इस दृष्टि से युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के कार्य करने की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी शक्ति के साथ हम संगठन के कार्यो को सफल बनाने में जुटें।

संगठन के विश्वास पर खरा उतरेगा युवा मोर्चा :-पंवार
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की समाज में अपनी अलग पहचान होती है। संगठन को हमारे ऊपर जो विश्वास है उस पर खरा उतरना और विश्वास जीतना हमारा नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सबकी उन्नति और प्रगति हो इसी भाव के साथ संगठन और समाज में हमें एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भविष्य की भारतीय जनता पार्टी है। हमारा दायित्व है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संवाद कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!