Homeअलीराजपुरवॉयस ऑफ झाबुआ की खबर का असर किसानों को व्यापारियों के जरिए...

वॉयस ऑफ झाबुआ की खबर का असर किसानों को व्यापारियों के जरिए लुटवाने वाले मंडी उप निरीक्षक अय्यूब मकरानी का हुआ इंदौर संभाग से बाहर हुआ स्थानांतरण । चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा उप मंडी के आसपास के गांवों के किसानों को खूब नुकसान पहुंचा रहे थे अय्यूब मकरानी ।

दिलीप सिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा उप मंडी निरीक्षक अय्यूब मकरानी का इंदौर संभाग से भी बाहर तबादला हुआ है उनको तत्काल देवास के खातेगांव की मंडी में स्थानांतरण किया हुआ है ।अय्यूब खान चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा उप मंडी में किसानों की कृषि उपज के तोल में व्यापारियों के साथ मिलकर हेरा फेरी करता था और किसानों को काफी नुकसान पहुंचाता था जिसमें वह कपास के एक क्विंटल का रेट 7450 रुपए में व्यापारियों को खरीद वाकर उसकी बड़े व्यापारियों को वही कपास वही व्यक्ति 7250 रुपए में थोक में बेचते थे जिससे इनकी काली करतूत का पता चला कि ज्यादा रेट में खरीदकर कम रेट में कपास कैसे व्यापारी बेच रहे है।इसकी खबर वॉयस ऑफ झाबुआ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसके बाद इनको चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा उप मंडी से हटा दिया था और इसके बाद आज एक माह बाद इनको देवास के खातेगांव मंडी में स्थानांतरण कर दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!