आम्बुआ एकलव्य हॉस्टल के छात्र छात्राएं पैदल मार्च कर अलीराजपुर जिला कलेक्टर से मिलने निकले ।
प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा है पैदल मार्च ।
छात्र छात्राओं को जाति सूचक शब्दों से किया जा रहा है लगातार अपमानित ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
आज फिर एकलव्य हॉस्टल की छात्र छात्राओं ने आज फिर एकलव्य की प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसको लेकर एक छात्राएं सड़कों पर उतरी थी आज छात्र भी छात्राओं के साथ मैदान में उतर चुके है जिसको लेकर छात्र छात्राओं का हुजूम दाहोद अलीराजपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग से जा रहे है जिसको लेकर जिला प्रशासन की और से एंबुलेंस पुलिस जवान के साथ ट्राफिक पुलिस गार्डों की व्यवस्था की है साथ में अलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे भी मौजूद है जो बच्चों को सुरक्षित जिला कलेक्टर तक आने के लिए इनके साथ मौजूद है