दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
बड़ा खुटाजा/अलीराजपुर।
ग्राम बड़ा खुटाजा स्थित पटलिया समाज के मंदिर, अनंत श्री श्री 5 महामति स्वामी श्री प्राणनाथ जी, ब्रह्मपुर धाम में आयोजित पंच दिवसीय आध्यात्मिक शिविर, सेवा पधारमणि एवं कलश महोत्सव का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जारी है।

पाँच दिनों तक चले इस आयोजन में हज़ारों श्रद्धालु क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से उपस्थित हैं और धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों, पूजा-अर्चना एवं ‘बोल बोल पंजे वाले’ के मंत्रोच्चार में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

समापन अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल उपस्थित रहे। अपने संवोधन में उन्होंने कहा, “मुझे और मेरे परिवार को इस मंदिर में सहयोग करने का जो भी अवसर मिला, वह सब प्राणनाथ जी की कृपा से संभव हुआ है। बच्चों को हमेशा शिक्षा से जुड़े रहना चाहिए और नशे से दूर रहकर रह कर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए ताकि आने वाले समय में भविष्य हमारा हो

कार्यक्रम के दौरान महेश पटेल ने आयोजन एवं मंदिर कार्य हेतु ₹51,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की। शिविर के अंतिम दिन विशेष पूजन, आशीर्वचन, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।