झाबुआ डेस्क
——————
थांदला। शनिवार रात 8 बजे के लगभग़ नगर के दीप मलिक चौराहा से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, गुलरेज खान नामक व्यक्ति निवासी नागदा को नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल एक साथी फरार हो गया है घटना के बाद थांदला थाने पर भीड़ का जमावड़ा हो गया फिलहाल पुलिस की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
परंतु गुलरेज को गिरफ्तार करने के बाद लोग यही कहते नजर आ रहे हैं कि यहां पर नशीला पदार्थ बेचने आया था और पुलिस ने पकड़ लिया इसके पूर्व भी थांदला से सलमान लाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब गुलरेज खान जो की नागदा का निवासी बताया जा रहा है आखिरकार अवैध गतिविधि चलाने वालों के लिए इतना सुरक्षित स्थान थांदला हो चुका है कि यहां पर आसानी से हर काम को अंजाम दिया जा सकता है।