Homeझाबुआपेटलावदनगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 56 के अंतर्गत विशेष सम्मेलन (बेठक)...

नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 56 के अंतर्गत विशेष सम्मेलन (बेठक) का रखा गया था आयोजन….!  सीएमओ की सूचना पर पार्षद पंहुचे….लेकिन सीएमओ नदारद….  महत्वपूर्ण बेठक होने से पहले ही हो गई समाप्त…. पार्षद ने वीडियो जारी कर बताई अधिकारियों की गैर-हाजरी !! 

रिपोर्टर सुनील खोडे 

—————————

पेटलावद ।गुरुवार को पेटलावद नगर परिषद सभा कक्ष में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 56 के अंतर्गत विशेष सम्मेलन (बैठक) का आयोजन रखा गया था। बैठक का समय दोपहर 1:00 बजे से निर्धारित किया गया था। बैठक की सूचना नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी द्वारा समस्त पार्षदों को सूचना पत्र जारी कर दी गई थी, विशेष सम्मेलन बैठक का उद्देश्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करना और निर्णय लेना था। लेकिन आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई।

पार्षद ने जारी किया वीडियो –

पूरा मामला जब सामने आया जब पार्षद दिनेश पडियार द्वारा एक वीडियो जारी किया गया जिसमें बताया गया कि उनके साथ अन्य चार पार्षद समय अनुसार नगर परिषद के सभाकक्ष में पहुंचे….लेकिन नगर परिषद में उस वक्त तक सीएमओ आशा भंडारी या अध्य्क्ष मोजूद नहीं थे। जिस वजह से बेठक होना संभव नहीं हो पाया और जो पार्षद नगर परिषद पहुंचे थे वह भी वापस अपने घर की ओर लौट गए। अब सवाल यह है कि एक महत्वपूर्ण बैठक विशेष सम्मेलन के रूप में आयोजित की गई थी और सीएमओ द्वारा सभी को सूचना दी गई, लेकिन खुद सीएमओ समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। सीएमओ के नगर परिषद में उपलब्ध न होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने बैठक को अपना समय क्यों नहीं दिया। लेकिन लापरवाही के कारण आज होने वाली बैठक नहीं हो पाई।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार निर्धारित समय के बाद जब नगर परिषद सीएमओ नगर परिषद पहुंचे तब तक नगर परिषद से कुछ पार्षद जा चुके थे, ऐसे में बैठक की नई तारीख निर्धारित कर पुन बैठक का आयोजन किया जाएगा। लेकिन बैठक में आए पार्षदों का कहना था कि अगर बैठक की सूचना दी गई है तो फिर सीएमओ को वहां समय से पूर्व ही उपस्थित होना था। लेकिन सीएमओ की गैर हाजिरी के कारण बैठक भी संपन्न नहीं हो पाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!