Homeझाबुआखवासामुख्य सड़क पर सजी अवैध सब्जी मंडी, खवासा में हर रोज़ जाम...

मुख्य सड़क पर सजी अवैध सब्जी मंडी, खवासा में हर रोज़ जाम क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? एम्बुलेंस और स्कूल बसें फँस रहीं, सोशल मीडिया पर भड़का आक्रोश

खावासा-वॉइसऑफ़ झाबुआ 

खवासा। नगर की मुख्य बाजना रोड इन दिनों अवैध अतिक्रमण का शिकार बनी हुई है। रोग्या देवी मंदिर क्षेत्र के आसपास सड़क पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा खुलेआम अतिक्रमण कर दुकानें सजाई जा रही हैं, जिससे रोज़ाना भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इस अव्यवस्था से आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई के बजाय सिर्फ दिखावटी कार्रवाई की जाती है। पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग स्थान चिन्हित किया गया था, परंतु यह व्यवस्था कुछ ही दिनों तक सीमित रही। बाद में विक्रेता फिर से तय स्थान छोड़कर सड़क पर काबिज हो गए। अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन जाम लगता है।

कई बार एम्बुलेंस और स्कूल बसें जाम में फँसी रहती हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक तूफान वाहन एक सब्जी ठेले में जा घुसा। गनीमत रही कि उस समय कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना किसी बड़े हादसे की चेतावनी मानी जा रही है।

इधर, अतिक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? क्या प्रशासन किसी गंभीर दुर्घटना के बाद ही जागेगा, या समय रहते सख्त कदम उठाए जाएंगे—यह अब बड़ा सवाल बन चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!