रिपोर्टर सुनील खोडे
————————–
झाबुआ। स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव 52 जिनालय पर प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मेर तेरस पर्व परम पूज्य साध्वी श्री रत्नरेखा श्री जी महाराज साहेब आदि ठाणा 3 की पावनकारी शुभ निश्रा में तप- जप आराधना कर मनाया गया इस अवसर पर सामुहिक सामायिक,श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन एवं मेरु पर्वत की पुजन कर जुलूस निकाला गया
श्री संघ के रिंकु रुनवाल ने बताया कि श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया गया आराधना के अंतर्गत शुक्रवार प्रातः श्री आदिनाथ भगवान का पंचामृत से शक्रस्तव अभिषेक मधुकर जी, निशान जी शाह परिवार द्वारा किया गया साथ ही पूर्ण विधि विधान के साथ प्रथम केशर पुजन शाह परिवार द्वारा की गई। श्री संघ की श्रीमती बिन्दु भंडारी, शीला कटारिया, सरिता बाबेल एवं इंदिरा वागरेचा द्वारा स्नात्र पूजन की विधि कराई गई।
श्री आदिनाथ भगवान की संगीतमय पंचकल्याणक महापूजन का आयोजन प्रातः 8:00 बजे श्री आदिनाथ राजेंद्र जयंत संगीत मंडल के विधिकारक श्री ओ एल जैन साब द्वारा प्रारंभ की गई पूजन का लाभ श्री मती चंदनबाला बेन गोखरू परिवार द्वारा लिया गया , पूज्य साध्वी जी भगवत ने पंचकल्याणक के दोहे एवं मंत्रोच्चार किया, श्री आदिनाथ भगवान की महाआरती श्री मती सरिता मुकेश जी रुनवाल परिवार द्वारा की गई।
चांदी के मेरु पर्वत की पुजन कर निकाल जुलुस
पूज्य साध्वी जी श्री की पावनकारी शुभ निश्रा में प्रातः 9.30 बजे चांदी का सुमेरु पर्वत को लेकर लाभार्थी सुनील संघवी परिवार की बहने वर्षितप की तपस्वी श्रीमती शीला बोर्डिया, हिमानी संघवी वीणा संघवी एवं संगीता राठौर द्वारा पूज्य साध्वी जी भगवंत एवं समाजजन के साथ 52 जिनालय एवं दादावाड़ी होकर भगवान आदिनाथ के सम्मुख मेरु पर्वत को रख पूजन की गई।
दोपहर को 2 से 3 बजे तक बावन जिनालय उपाश्रय पर सामूहिक सामायिक एवं आदिनाथ भगवान के जीवन पर आधारित प्रश्न पत्र रखा गया। जिसका संकलन सुश्रावक अशोक जी कटारिया द्वारा किया , सामायिक का लाभ श्रीमती चंदनबाला बेन गोखरू परिवार द्वारा लिया गया।