Homeधारसरदारपुरइन्दौर की घटना पर सरदारपुर मे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन...

इन्दौर की घटना पर सरदारपुर मे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं वार्ड पार्षद के इस्तीफे की रखी मांग

सरदारपुर:- (योगेश गवरी) इंदौर शहर में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण 16 निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के निर्देशानुसार पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को सरदारपुर मे अम्बेडकर चौराहे पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया एवं हादसे मे मृत नागरिको के परिजनो को 1-1 करोड रूपये की सहायता राशि प्रदान करने एवं निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय देने की मांग की गई। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर निगम इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं वार्ड पार्षद के इस्तीफे की मांग भी की गई। पुतला दहन करते समय सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बडगोता, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, न.प. उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, चन्दरसिंह पटेल, सरदारपुर युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, उपाध्यक्ष गजराज भूरिया, दसई युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हरिओम चौधरी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द जाट, परवेज लोदी, बगदीराम सिंगार, मदन वसुनिया, लखन परमार, बाबु हटीला, महेश कुमावत, हरि भायल, अभिषेक काग, नमन मारू, लक्की सोनगरा, वीरू अमलियार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!