रिपोर्टर सुनील खोडे
—————————
घुघरी। 4 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे, मेला मैदान घुघरी में चार ग्राम पंचायत घुघरी, रूणजी, मोर, गुणावद के 18 गांवों में निवास करने वाला हिन्दू समाज का होगा सम्मेलन। इसके लिए श्री भैरवनाथ मंडल हिन्दू सम्मेलन समिति घुघरी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भारतसिंह राठौर, संयोजक गोवर्धन लाल पोरवाल, सह संयोजक रमेश पोरवाल, सचिव ललित बसेर, कोषाध्यक्ष रोहित सिगाड, संचालन नितेश बसेर, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौर, मुन्नालाल निनामा, नन्दराम कटारा, गिरीराजसिंह राठौर,
सदस्य घनश्याम पोरवाल, सन्तोष पोरवाल, नाथू मोरी, मांगू सिंह कटारा, लुणचंद मालिवाड, मोहन भाभर, बसंतीलाल ताड़, वरसिंग निनामा, मीडिया प्रभारी प्रवीण बसेर को बनाया गया। आयोजन को संबोधित करने वक्ता के रूप में राजमोहन सिंह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत, डॉ गजेन्द्र सिंह आर्य संस्कृति संस्थान न्यास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरुंधती जैन जावरा राष्ट्रीय सेविका समिति बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय कवि दर्शन लोहार मौजूद रहेंगे।