Homeअलीराजपुरआदिम भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई सम्पन्न। जिले के 200 से...

आदिम भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई सम्पन्न। जिले के 200 से अधिक परीक्षा सेंटरों पर 14872 विधार्थियों ने दी परीक्षा

सुनील तोमर अलीराजपुर संवाददाता 

अलीराजपुर:- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं क्रांतिकारी शहीद जनानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा बुनियादी सोसायटी जिला आलीराजपुर द्वारा आदिम भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 20 नवम्बर 2025 गुरूवार को संपन्न हुई हैंl जिसमें पूरे जिले के गांव,कस्बों एवं शहर से बड़े उत्साह के साथ 200 से अधिक सेंटर पर 14872 विधार्थियों ने पंजीयन कराकर परीक्षा में सम्मिलित हुऐ। जिले में इस प्रकार की पहली परीक्षा सम्पन्न हुई है।

यह आदिम भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पहले नवम्बर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाना थी,परन्तु अर्धवार्षिक परीक्षा और ओलंपियाड परीक्षा आयोजित होने के कारण यह परीक्षा गुरुवार को संपन्न हुई। इस टेलेंट चर्च प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा 6टी सें कक्षा 12वीं तक के छात्र- छात्राऐं सम्मिलित हुऐ।

आदिम भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की विशेष महत्वपूर्ण विशेषता य़ह है कि 100 प्रश्नों के पेपर में आदिम समुदाय के संवैधानिक हक – अधिकार, मौलिक अधिकार, पेसा ऐक्ट, पंचायत ऐक्ट,अन्य विभिन्न अधिनियम, आदिवासियों के समृद्ध इतिहास, क्रांतिकारियों का देश की आजादी और नव निर्माण में योगदान तथा उनके संघर्ष और जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।

साथ ही आलीराजपुर जिले की भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, प्राशासनिक सामाजिक विषयों के साथ ही साथ आदिम परम्परा,संस्कृति, रीति रिवाज,आदिवासी समाज के त्यौहार, आराध्य देव के संरक्षण की दिशा में एक नई पहल के साथ परीक्षा की शुरुआत की गईं हैं।साथ ही जल जंगल जमीन के संरक्षण और उसे बचाने के लिए संवैधानिक अधिकारों सें संबंधित पूछे गये थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!