Homeअलीराजपुरजिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर...

जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

आलीराजपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनने के निर्देश दिए हैं। निक्षय मित्र के माध्यम से टीबी रोगियों को पोषण आहार बास्केट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस उद्देश्य से कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने अपने कर कमलों से टीबी मरीजों को पोषण आहार बास्केट प्रदान की। इस दौरान उन्होंने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित रूप से पोषण आहार का सेवन करने से शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलेगी। उन्होंने मरीजों से आग्रह किया कि डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित दवा लेते रहे साथ ही समय समय पर जांच कराए ताकि आपके स्वास्थ में सुधार हो सके।उन्होंने बताया कि बास्केट में मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री शामिल की गई है। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से निक्षय मित्र बनने की अपील की, ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति दी जा सके और जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा हो सके। इस दौरान जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अधिकारी तथा प्रभारी जिला क्षय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!