HomeUncategorizedआलीराजपुर पुलिस का अवैध शराब तस्‍करी पर लगातार बडा प्रहार। कट्ठीवाड़ा...

आलीराजपुर पुलिस का अवैध शराब तस्‍करी पर लगातार बडा प्रहार। कट्ठीवाड़ा पुलिस द्वारा ₹2 लाख 26 हजार की अवैध शराब एवं वाहन जब्त।  आलीराजपुर पुलिस द्वारा विगत एक सप्‍ताह से अधिक समय से अवैध शराब के विरूद्ध लगातार अभियान जारी। अभियान का मुख्‍य उदेश्‍य अंतर्राज्‍यीय शराब तस्‍करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना है। 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के नेतृत्व में आलीराजपुर पुलिस द्वारा निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अवैध शराब के परिवहन, भंडारण और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों तथा अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम कदम उठाए जाएँ और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

इन निर्देशों के पालन में थाना कटिठवाडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली।

दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को कटिठवाडा पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्‍त हुई कि कलमाडा जंगल की ओर से गुजरात तरफ वाहन के माध्‍यम से अवैधरूप से शराब परिवहन कर ले जाई जा रही है।  मुखबिर की जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कटिठवाडा निरीक्षक दिनेश सोलंकी व उनके अधीनस्‍थ टीम गठित कर कलमाजा जंगल पर सघन वाहन चेकिंग की कार्यवाही की गई। वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया पीकअप वाहन आता दिखाई दिया पुलिस टीम के द्वारा उक्‍त वाहन को रोककर उक्‍त पीकअप वाहन की तलाशी लेनें पर उक्‍त वाहन में बीयर की पेटीयां परिवहन कर ले जाई जा रही थी। वाहन मे सवार 1-कना पिता मगन मैडा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम कलमाजा 2- भावसिह पिता रेशला बामनिया उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ध्याना थाना कट्ठीवाडा) को शराब के संबंध मे वेध लायसेंस के बारे मे पूछताछ करते कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देनें से वाहन व उसमे सवार दोनों व्‍यक्त्यिों को मय थानें लाकर वाहन मे रखी शराब की गिनती करते उसमें 82 पेटी बियर माउंट 984 लीटर और महिंद्रा मैक्स गाड़ी क्रमांक GJ0BB4283 (कीमत शराब की 2 लाख 26 हजार और वाहन की 5 लाख कुल 7 लाख 26 हजार) की जप्‍त कर दोनों आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा मे लेकर इनके विरूद्ध धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। उक्‍त अवैध शराब परिवहन के स्‍त्रोत व शराब कहां ले जा रही थी तथा इसमें संलिप्‍त अन्‍य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।  इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी सउनि यशवतं पाटिदार सउनि हिमचंद निनामा प्रआर चंदरसिंह प्रआर पारस आर रणजीत आर विकास आर अनिल आर आशिष एवं आर जितेन्‍द्र का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि —“थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता का उदाहरण है। जिले में पिछले एक सप्ताह से अवैध शराब के अंतर्राज्यीय तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।” विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 11 बडे प्रकरणों में 20963 लीटर अवैध शराब (कुल कीमत ₹1,27,85,880) एवं 06 वाहन (कुल कीमत ₹54 लाख) जब्त किए जा चुके हैं तथा अन्‍य 19 छोटे प्रकरणों में 156 लीटर शराब कीमती 37330 लीटर जप्‍त की गई है। इस प्रकार अभियान के तहत अबतक कुल ₹1,82,23,210 रूपये की जप्‍ती की कार्यवाही की जा चुकी है।  “आलीराजपुर पुलिस जिले से अवैध शराब माफिया और तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और निरंतर कार्रवाई कर रही है।  यान के तहत की गई कार्यवाही मे जप्‍त अवैध शराब के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था तथा इसमें किस-किस की संलिप्‍तता हैं।” किसी भी व्यक्ति को, जो शराब के अवैध परिवहन, भंडारण या विक्रय में लिप्त पाया जाएगा, बख्शा नहीं जाएगा तथा उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!