रिंगनोद:-(योगेश गवरी) नगर रिंगनोद के मजरा रतनपुरा में मृत्यु होने पर श्मशान घाट न होने की वजह से बरसात के दिनों में लाश को जलाने में कई प्रकार की समस्याएं होकर गुजरना पड़ता है ऐसा ही मामला रतनपुरा में देखने को मिला जहां को प्लास्टिक ऊपर लगाकर कर शव का अंतिम संस्कार किया गया है और हाथ से बरसाती पड़कर बरसात को रोक प्रयास किया है ऐसे में लाश को जलाने पर मे मजबूर हो रहे हैं ऐसी हालत को देखकर के जनप्रतिनिधि आंख पर पट्टी बांधकर क्यों मौन हैं ऐसे हालत के कब होगे सुधार आखिर जवाबदार क्यों नहीं बोल रहे हैं कि मुक्तिधाम की दुर्दशा पर आल्हा अधिकारी आंख मूंदकर सब कुछ देखकर
हुए भी अनजान बन रहे हैं नगर रिंगनोद सरदारपुर तहसील का सबसे बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी विकास कार्य अधर पर दिखाई दे रहे हैं नगर रिंगनोद में विकास कार्य सिर्फ कागज पर ही सिमटे हुए दिखाई दे रहे हैं विकास कार्यों को जमीन पर सिर्फ महसूस किया जा सकता है विकास की राह जो रहे सैकड़ो की संख्या में नगर एव ग्रामीण जन विकास के सपने संजोए बैठे हैं
रतनपुरा के ग्रामीण वासियो कई बार आवेदन और कई निवेदन करने के उपरांत भी आज दिनांक तक मुक्तिधाम की दिशा में कोई कार्य नजर नहीं आ रहा है नगर रिंगनोद का माजरा रतनपुरा ग्राम वासियों द्वार केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर क्षेत्र एव विधायक प्रताप अग्रवाल जिला अध्यक्ष सरदार मेडा को कई बार श्मशान घाट व श्मशान घाट तक जाने के लिए रोड के लिए कही बार मांग पत्र दे चुके है मगर अगर जिम्मेदार अधिकारी का इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है
यह जानकारी रिंगनोद नगर के सरपंच श्रीमती नेहा मौर्य एवं सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मौर्य को रतनपुरा निवासी ने कितनी बार अग्रह निवेदन कर देने के बाद भी मुक्ति धाम की ओर कोई कार्य प्रगति पर नजर नहीं आ रहा है ऐसे ही हमारे मध्य प्रदेश के यशस्वी मोहन यादव द्वारा बार-बार यह घोषणा की जा रही है कि हर एक मुक्तिधाम पर टीन सेट और वहां तक रोड की व्यवस्था होनी चाहिए मगर यह कार्य सिर्फ कागजों पर शिमटा नजर आ रहा है हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की घोषणा भी सिर्फ कागजों पर नजर आती है मगर वस्तु स्थिति देखी जाए तो सिर्फ वह हवाई लूटने के लिए प्रदेश सरकार जोर जोर से प्रचार प्रसार कर रही है मगर स्वच्छ मुक्तिधाम एव स्वच्छ नगर की पहल का सरकार का ध्यान आकर्षित हो ही नहीं पा रहा है हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी का नारा है कि स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन का अभियान की सभी सभी जगह धजिया उड़ती हुई दिखाई दे रही है नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए पदाधिकारी ध्यान आकर्षित नहीं हो पा रहा है अब कैसे नगर स्वच्छ और स्वस्थ बन पाएगा यह निगाह आमजन देख रहा है