Homeअलीराजपुरएक सप्ताह बीत जाने बाद भी नहीं जागा सड़क विभाग । ...

एक सप्ताह बीत जाने बाद भी नहीं जागा सड़क विभाग । जवानियां से लेकर किलाना तक का रोड हुआ खराब ।  जवाबदार लोगो कुछ नहीं करना चाहते

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,,जिले के चंद्रशेखर आजाद तहसील से निकलने वाली टांडा साजनपुर सड़क ग्राम जवानियां और किलाना के बीच काफी खराब हो चुकी है जिसको मध्यप्रदेश सड़क विकाश प्राधिकरण ने बनाया था जिसमें आज दो दो फिट और दो दो मीटर के बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है ज्यादा बारिश और विभागीय अनदेखी के कारण यह सड़क काफी खराब हो चुकी है साथ ही यहां से निकलना काफी खराब हो चुका है ।कई वाहन रोजाना यहां से निकलते है क्योंकि अभी आदिवासी समाज और अन्य समाज के लोग गुजरात तीर्थ दर्शन पावागढ़ के लिए इसी सीधे रास्ते का उपयोग करते है ।।लेकिन यह इतना खराब हो चुका है कि यहां से वाहन निकालने में मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो जाता है ।जिसके लिए इसके जवाबदार विभाग और जवाबदार अधिकारी और कर्मचारियों की नींद तक नहीं उड़ती रोजाना कई वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है ।।जिले के कई ऐसे विभाग है जिनके कार्यालय रोजाना खुलते है अधिकारी कर्मचारी रोजाना विभाग में आते है पर यह विचारणीय प्रश्न है कि मीडिया और अन्य सूत्रों से उनके विभाग की जानकारी और उनकी कमियां रोजाना उजागर होती है फिर भी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता और होता भी है तो चींटी की चाल से और कभी कभी तो वर्षों तक लोग यूं ही मांग करते करते थक जाते है ।।क्या कार्यालयों के खर्च के लिए सरकारों के पास बजट है अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट है।तो जनता की मांग और उनकी समस्याओं के लिए बजट सरकार नहीं भेजती होगी और अगर भेजती है तो वो बजट जाता कहा। और आता है शासकीय दस्तावेजों में हर विभाग हर जिले को उसके काम और मांग के अनुसार बजट का वितरण होता है तो काम फिर चींटी की चाल से क्यों होता ।।फिलहाल मुद्दा जवानियां से लेकर किलाना की बेहद खराब हो चुकी सड़क का है ।। जिसमें सड़क के लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है जिसके निर्माण की अनुमति आज तक नहीं मिली लेकिन जितनी सड़क और जितनी जगह पर पहले फॉरेस्ट विभाग द्वारा अनुमति प्राप्त है और उस हिस्से पर पहले से सड़क निर्माण है उतने हिस्से पर भी ठेकेदार द्वारा अच्छे से सड़क निर्माण करता तो आज सड़क की स्थिति काफी अच्छी होती लेकिन सिर्फ खराब सड़क पर डामर की परत चढ़ाकर सड़क को उपयोग के लिए छोड़ दिया जिससे आज सड़क खराब होकर दुर्घटना और आम जनता की परेशानी का रोजाना प्रयाय बन चुकी है ।।जिसको वॉयस ऑफ झाबुआ इस मुद्दे को जब तक सड़क के बड़े बड़े गड्ढे नहीं भरते तक तक खबर प्रकाशित करता रहेगा क्योंकि जनता को उम्मीद रहती है कि वॉयस ऑफ झाबुआ हर खबर सच्चाई और सबूत से साफ प्रकाशित करता है और जनता के हर मुद्दे और उनकी गंभीर समस्याओं की अलीराजपुर जिले में आवाज बना हुआ है । फिलहाल जिले के विधायक सांसद और उनके जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर ऐसी गंभीर समस्याओं का समाधान जनता के हित में जल्दी से जल्दी करवाना होगा ।

मोहम्मद लईक शेख कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष से जब इस रोड के बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल को बताने की बात कही और इस रोड को तुरंत ठीक करवाए जाने की बात कही साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तथा ठेकेदार को भी जानकारी देकर तत्काल जनता की समस्या का समाधान करवाने की बात की ।

प्रदीप चौहान मध्यप्रदेश सड़क विकाश प्राधिकरण के अधिकारी से सड़क को लेकर पूछा गया तो उनका कहना है कि यह हिस्सा फॉरेस्ट विभाग के एरिया में आता है जिसके कारण उस हिस्से की अनुमति नहीं मिली । और जितनी सड़क अभी खराब है और गड्ढे हो चुके है उनको मुरम से एक या दो दिनों में भरवा दिया जाएगा ताकि आवागमन चाहूं हो जाएगा । भारी वाहनों और बारिश के कारण रोड खराब हुआ है इस हिस्से का अभी निर्माण होना बाकी है जिससे कारण हम उतने हिस्से को फिर से खोद कर निर्माण करवाएंगे जिससे अभी वैकल्पिक व्यवस्था करवा रहे है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!