Homeअलीराजपुरअलीराजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गुम हुई दोनों नाबालिग बालिकाएँ सकुशल...

अलीराजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : गुम हुई दोनों नाबालिग बालिकाएँ सकुशल बरामद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम की सर्चिंग अभियान को मिली सफलता । • अपहरण की आशंका में गुम हुई दो बालिकाएँ, पुलिस ने की दिन-रात सर्चिंग, दोनों सुरक्षित मिली।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

थाना कोतवाली अलीराजपुर क्षेत्रांतर्गत एक बालिका छात्रावास में निवासरत 70 बालिकाएँ प्रतिदिन की भाँति दिनांक 01.09.2025 को प्रातः विद्यालय गई थीं। इनमें 02 बच्‍चीयां जो गुम हुई भी सम्मिलित थीं। दोपहर लगभग 03:50 बजे विद्यालय की शिक्षिका ने छात्रावास अधीक्षिका को सूचना दी कि छात्रावास की 02 बालिकाएँ जिनकी उम्र 12 वर्ष ‍शौचालय हेतु गई थीं, किंतु वे विद्यालय की दीवार फाँदकर बाहर चली गईं और विद्यालय लौटकर नहीं आईं। अधीक्षिका द्वारा तत्काल आसपास एवं गाँव में बालिकाओं की तलाश की गई व बालिकाओं के परिजनों को सूचना देकर जानकारी प्राप्‍त करनें पर उनके अभिभावकों ने घर पर नहीं आना बताया। कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्‍त सूचना पर तत्‍काल कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 403/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री भगवत सिंह विरदे ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री प्रदीप पटेल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। गठित टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार थाना प्रभारी अलीराजपुर सोनू सितोले एवं कोतवाली पुलिस बल के द्वारा देर रात का गुम हुई दोनों बच्‍चीयों की देर रात तक खोजबीन की गई।

नाबालिग बालिकाएं होनें व वर्षाकालीन समय होनें से बहुत ही संवेदनशीलता एवं गंभीरता से पुलिस टीम के साथ-साथ छात्रावास का समस्‍त स्‍टॉफ एवं ग्रामीणजनों ने संयुक्‍तरूप से बहुत ही विषम परिस्थितियों में भी शाम 7.30 बजे से लेकर प्रात करीबन 06 बजे तक ग्राम मालवई के जंगल/खेतों बहुत दुर्गम क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया तथा संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया। देर रात तक चले लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप टीम को पहली सफलता मिली और एक बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम ने अपने प्रयास जारी रखे और अथक सर्चिंग के दौरान प्रातःकाल दूसरी बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। वर्तमान में दोनों नाबालिग बालिकाएँ सकुशल हैं। घटना की संपूर्ण विवेचना गहनता से की जा रही है ताकि बच्‍चीयों के भागनें संबंधी तथ्‍यों की बारीकी से जाँच की जाए।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री भगवत सिंह विरदे ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि अलीराजपुर पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा हेतु तत्पर है और नाबालिगों/महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!