Homeझाबुआथांदलावॉइस ऑफ झाबुआ की खबर का असर कलेक्टर ने छात्राओं से...

वॉइस ऑफ झाबुआ की खबर का असर कलेक्टर ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले बेशर्म शिक्षक को किया निलंबित। जांच के लिए बनाई थी तीन सदस्यों की कमिटी।

सुनिल डामर

“शिक्षक के नाम पर कलंक,छात्राओं से बेड टच (छेडछाड,अभद्रता) करता शिक्षक” शीर्षक खबर वॉइस ऑफ झाबुआ में प्रमुखता से प्रकाशित किया था,जिसके बाद कलेक्टर नेहा मीना ने एक तीन सदस्यों की जांच कमिटी गठित की गई थी

जांच कमिटी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने कार्यवाही करते हुए माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर को निलंबित किया। गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर का व्यवहार विद्यालय की छात्राओं के प्रति अत्यन्त अभद्र एवं अशिष्टता पूर्ण किया जाना पाया गया। अब सवाल यह है कि क्या विभाग आरोपी मास्टर ट्रेनर विकास पर पुलिस कार्यवाही के लिए भी अनुशंसा करेगा…?या सिर्फ निलंबित करके इति श्री कर ली जाएगी…?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!