दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर। नगर में मंगलवार रात्रि को बाबा खाटू वाले श्याम के भजन संध्या का विशाल आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भजन सुनने वाले श्रद्धालु भजन संध्या में शामिल होकर भजन का लुफ्त उठाया उक्त भजन संध्या में राजस्थान के भजन गायक अभिषेक नामा और मंदसौर की गायिका कनिका के द्वारा बाबा खाटू वाले श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए भजन संध्या का आयोजन नवाल परिवार के गोपाल कृष्ण नवाल की धर्मपत्नी और पिंकेश नवाल की माताजी स्वर्गीय उषा नवाल की स्मृति में किया गया भजन संध्या के आयोजन को लेकर विगत कई दिनों से तैयारी की जा रही थी उक्त भजन संध्या का आयोजन स्थानीय रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में किया जाना था लेकिन बारिश के चलते यह आयोजन मां मैरिज गार्डन में किया गया जहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने आकर भजन संध्या का आनंद लिया

भजन संध्या रात्रि को 3:00 बजे के लगभग चलती रही उसके बाद बाबा की आरती उतारी और समापन किया गया भजन संध्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,सर्व समाज के अध्यक्ष और पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जहां पर नवाल परिवार के द्वारा साफा और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इसके बाद भजन संध्या का आयोजन प्रारंभ हुआ
बाबा का सजाया दरबार
विशाल भजन संध्या को लेकर बाबा खाटू वाले का विशेष दरबार फूलों से सजाया गया इस दौरान वहां पर दीप प्रज्वलित की गई सर्वप्रथम भगवान गणेश की स्तुति की गई इसके बाद मंदसौर की गायिका कनिका के द्वारा मैं हूं ना क्यों चिंता करता है मेरे होते क्यों डरता है ,कौन कहते हैं भगवान आते नहीं तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं ,मेरी बिगड़ी बनाने वाला खाटू में बैठा है जैसे समधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर ताली बजाकर स्वागत किया गया।

करीब 2 घंटा भजन संध्या के पश्चात राजस्थान से आए गायक अभिषेक नामा के द्वारा तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है तू कितनी प्यारी प्यारी है मां ओ मां मेरी मां ,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजनों की प्रस्तुति दी गई