

*थांदला/रूपगढ़।* झाबुआ जिले के थांदला तहसील में एक बार फिर गोवध की आशंका से सनसनी फैल गई। ग्राम रूपगढ़ में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना के बाद गांव में आक्रोश और हड़कंप की स्थिति बन गई जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत के पास मांस के टुकड़े पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थांदला पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
बताया जा रहा है कि इसके पहले भी थांदला क्षेत्र में कई बार गोवध की खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में इस घटना को लेकर खासा रोष है।
*जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा*
यह मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि फोरेंसिक / वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट होगी और उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों की माने तो पुलिस में चार आरोपियों को अपनी गिरफ्त में भी लिया है.. और ग्रामीणों का कहना है इन दरिंदों का जुलूस निकाला जाना चाहिए!
*ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग*
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की शीघ्र व निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में गोवंश वध की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।