दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में बीते दोनों जिला कलेक्टर के आदेश पर फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन ने छापेमार कार्यवाही की थी जिसके बाद एक दो फर्जी डॉक्टरों के क्लीनिक पर प्रशासन ने दवाइयों को जप्त कर क्लीनिक सिल की थी जिसने से एक फर्जी डॉक्टर पंकज चौहान ने अपनी मर्जी से क्लीनिक की सिल खोल ली और अपना काम काज दोबारा सुचारू रूप से संचालित कर दिया है ।

प्रशासन से सवाल है कि फर्जी डॉक्टर पंकज चौहान के खिलाफ कार्यवाही की गई और उसके खिलाफ कार्यवाही में मौजूद नहीं होने के बाद भी डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई जबकि मौके पंचनामा मौके पर बनाया था जिसके बाद आज तक पुलिस पंकज को गिरफ्तार नहीं कर रही साथ ही उसके द्वारा क्लीनिक की सिल खोलकर दोबारा अपना क्लीनिक चालू कर लेना प्रदेश के मुख्य मंत्री जिला कलेक्टर और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्म दिन के अवसर पर प्रशासन के सामने अलीराजपुर विधायक और मंत्री ने जिला प्रशासन को अपने भाषण के दौरान मंच से निर्देश किया था

और जनता को भी फर्जी डॉक्टरों से इलाज नहीं करवाने की बात कही और प्रशासन को शक्त से शक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे लेकिन आज भाभरा बरझर, सेजावाड़ा ,कदवाल कट्ठीवाड़ा ,उदयगढ़ ,जोबट ,खट्टाली ,वदी , आमखुट, चांदपुर ,नानपुर ,उमराली ,सोंडवा,बखतगढ़ , झिरन ,आम्बुआ , और जिला मुख्यालय पर फर्जी क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालन सुचारू रूप से संचालित हो रहे है ।क्या जिले में फिर से फर्जी डॉक्टरों और फर्जी बंगाली डॉक्टरों ने प्रशासन को लक्ष्मी जी से पूजा तो नहीं कर दी है साथ ही एक वीडियो भी फर्जी डॉक्टर का वायरल हो रहा है
जिसमें वह काले बैग में कुछ लिए चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा चिकित्सा विभाग में शासकीय डॉक्टरों के चैंबरों में घुस कर बंद दरवाजा कर क्या बात कर के निकला था और मीडिया को देख आंखे बचाते हुवे भाग निकला था ।