Homeअलीराजपुरविश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में कार्यक्रम स्थल का आयोजन...

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में कार्यक्रम स्थल का आयोजन समिति ने किया अवलोकन। ड्रोन कैमरो से होगी निगरानी, 500 वालेंटियर संभालेंगे व्यवस्था

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर – विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है, युवाओं के द्वारा विशेष विशेष ड्रेस बनवाई जा रही हैं, महिलाओं के द्वारा भी बढ़चढ़ कर तैयारियां की जा रहीं है,आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर आवश्यक तैयारी का जायजा लिया,कार्यक्रम का लाइव प्रसार किया जाएगा, ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी, जगह -जगह पर वीडियों ग्राफी की जायेगी।

गायक कलाकार दीपक चौंगड़,अंतरसिंह सोलंकी एवं पूरु भाई सोलंकी एवं टिम की विशेष प्रस्तुति रहेगी जिसका सीधा प्रसार होगा। 500 वालेंटियर द्वारा व्यवस्था संभाली जायेगी, इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बामनिया, भूरू मंडलोई, सवाल सोलंकी, सदस्य रतन सिंह रावत, भंगू सिंह तोमर, नितेश अलावा, केरम जमरा, विक्रमसिंह चौहान, अरविंद कनेश, रमेश डावर, गजेन्द्रसिंह कनेश, मगन मोरी भुवनसिंह भाबर, देवीसिंह सोलंकी, जयेस भिंडे आदि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री, सासंद, विधायक, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधियों को भी दिया आमंत्रण

जिले के सभी वरिष्ठ समाजजनों एवं माननीय कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, विधायक सेना महेश पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक मुकेश पटेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों को भी आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा आमंत्रण दिया जा रहाहैं हैं।

कार्यक्रम क्रांतिकारी शहीद छितुसिंह किराड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैली अलीराजपुर में कार्यक्रम के बाद रेली के रूप में टंट्या भील चौराहा, झंडा चौक, नीम चौक, बस स्टैंड होते हुए टंकी ग्राउंड में रेली का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!