Homeअलीराजपुरबोरझाड़–आखोली मार्ग पर रिपेरिंग कार्य शुरू – विधायक सेना महेश पटेल ने...

बोरझाड़–आखोली मार्ग पर रिपेरिंग कार्य शुरू – विधायक सेना महेश पटेल ने किया निरीक्षण।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

विधायक सेना महेश पटेल द्वारा जर्जर सड़क को लेकर व्यक्त की गई नाराज़गी और क्षेत्रवासियों की शिकायतों के बाद बोरझाड़–आखोली मार्ग की रिपेरिंग कार्यवाही आखिरकार शुरू हो गई है।

जोबट विधायक स्वयं मौके पर पहुँचीं और चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर पैनी नज़र रखी जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस त्वरित संज्ञान और सक्रियता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या का स्थायी समाधान होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में विधायक ने जर्जर सड़क की स्थिति देखकर नाराज़गी व्यक्त की थी। रिपेरिंग कार्य शुरू होने पर उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता है कि मेरे क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य कराए जाएँ, उनमें गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!