Homeअलीराजपुरपूर्व विधायक मुकेश पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित...

पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर। पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने मप्र में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा गया है। पूर्व विधायक पटेल ने पत्र में बताया कि मध्यप्रदेश एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है और आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसंबर 1994 में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य आदिवासियों की संस्कृति, रीति-रिवाजों और संवैधानिक अधिकारों को संरक्षित करना है। पटेल ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया है, जिसके कारण आदिवासी समाज में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे मध्यप्रदेश शासन को निर्देशित कर 9 अगस्त 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करें, ताकि आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान हो सके। पत्र में मुख्यमंत्री को राज्य का संवैधानिक संरक्षक बताते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर विचार करने का अनुरोध किया गया है।

……………………..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!